जिलाधिकारी गाजियाबाद ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सहित अग्निशमन विभाग के 23 जांबाज कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

District Magistrate Ghaziabad honoured 23 brave personnel of the Fire Department including Chief Fire Officer Rahul Pal by giving them commendation certificates

दीपक कुमार त्यागी

अग्निकाण्डो को नियन्त्रित करने मे दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के दृष्टिगत अग्निशमन विभाग गाजियाबाद के इन जांबाजों की मुस्तैदी की हो रही है सराहना

गाजियाबाद : गर्मी में बढते तापमान व विधुत ओवर लोड आदि के कारण बडी संख्या मे अग्नि दुर्घटनाएं घटित हो रही है। जिस पर अग्निशमन विभाग मुस्तैद रहते हुये कडी मेहनत व लगन के साथ तत्परता पूर्वक अग्निकाण्डो को नियन्त्रित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, बल्कि विभाग द्वारा लगातार जनजागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसकी जन प्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों सहित आम जनसमुह द्वारा लगातार प्रशंसा की जा रही है। शहर मे बढती आग की घटनाओं ओर हादसों पर नियन्त्रण करने मे निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर 18 मई 2026 को जिलाधिकारी गाज़ियाबाद के द्वारा अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल, अग्निशमन अधिकारी कोतवाली शेषनाथ यादव, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी वैशाली मूलवन्द सिंह, सहित 23 कर्मियों को विगत समय मे अग्निकाण्डो को नियन्त्रित करने मे दिये गये महत्वपूर्ण योगदान के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।