लोकतांत्रिक निर्णयों का उपहास उड़ाकर अशांति पैदा करने वालों को जवाब हमारा ‘विकसित भारत’ देगा : बृजमोहन अग्रवाल

Our 'developed India' will give a befitting reply to those who create unrest by mocking democratic decisions: Brijmohan Agarwal

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय में वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिंघल जी की पुस्तकों ’12 नवंबर 1996: चरखी दादरी विमान हादसा’ (त्रासदी के समय RSS स्वयंसेवकों के निस्वार्थ सेवा कार्यों का ऐतिहासिक संकलन), जीवन चलने का नाम'(प्रो. सुरेश चंद जी सिंघल का जीवन वृतांत) और ‘विकसित भारत 2047’ (PM श्री Narendra Modi जी की दूरदर्शी नीतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक) का विमोचन किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि लोकतांत्रिक निर्णयों का उपहास उड़ाकर अशांति पैदा करने वालों को जवाब हमारा ‘विकसित भारत’ देगा। एक ऐसा भारत, जहाँ देश का गरीब से गरीब नागरिक भी संतुष्ट हो और अमीर के लिए भी प्रगति के रास्ते खुले हों। 2047 में भारत को फिर से ‘सोने की चिड़िया’ और ‘विश्वगुरु’ बनाने के इस महायज्ञ में आज देश के छात्र, मजदूर, व्यापारी और उद्योगपति, सभी अपने सुझावों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

इस शुभ अवसर पर ‘विकसित भारत 2047’ पुस्तक के सारथियों को ‘नमो इम्पैक्ट राष्ट्र शिल्पी सम्मान’ से सम्मानित भी किया गया।समारोह में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी उपस्थित थे।