पांच टॉपर्स को किया सम्मानित
रविवार दिल्ली नेटवर्क
नालंदा स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, छावनी परिषद, शाहजहांपुर में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के लिए अलंकरण समारोह में 4/4 गोरखा राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित वारंग बतौर मुख्य अतिथि समारोह में मौजूद रहे। कर्नल वारंग ने विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवम् अभिभावकों को जीवन में कड़ी मेहनत करने और शैक्षणिक परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद प्रधानाचार्या सुश्री काजल कौशिक ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद स्टुडेंट्स की ओर से मनमोहक कल्चरल इवेंट्स की प्रस्तुति दी गईं। नव निर्वाचित हेड बॉय एवं हेड गर्ल ने अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह में 10वीं बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्टुडेंट्स को भी सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है, बोर्ड परीक्षा में प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं- कीर्ति, निर्मला देवी, सुहानी, अशोभा देवी, मोहिनी देवी शामिल हैं। इससे पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के संग कार्यक्रम का शंखनाद हुआ। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।





