फिट इंडिया,ग्रीन सिटी की खातिर ब्रांड एंबेसडर ज़ैनुल आबिदीन का न्योता, आओ संडे साइकिल के संग…संग…

Brand Ambassador Zainul Abedin invites you to join the Fit India, Green City campaign. Come join us on Sunday Cycle…

रविवार दिल्ली नेटवर्क

फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एंबेसडर श्री ज़ैनुल आबिदीन भले ही अपनी शिनाख्त मुरादाबाद एक्सप्रेस के तौर पर भी रखते हों, लेकिन वह अपने हर लक्ष्य के प्रति बेहद संजीदा हैं… और सधे पांवों से आगे बढ़ते हैं। लगता है, चरैवेति-चरैवेति का मूलमंत्र उन्होंने जीवन में आत्मसात कर लिया है। बस अपने टारगेट के प्रति जुनूनी आबिदीन एक दशक से देश भर में सड़कों को अपने जादुई पैरों से नाप रहे है। अब निगाह वर्ल्ड साइकिल डे पर है, वह पूरे शहर को साइकिलों पर सवार देखना चाहते हैं, इसीलिए हर संडे वे अपनों को न्योता देते हैं, आइए संडे साइकिल के संग…। इस दिल्ली ख़्वाहिश को अमली जामा पहनाने को वह मशहूर समाजसेवी सरदार गुरविंदर जी के सानिध्य में मंडलायुक्त श्री आञ्जनेय कुमार सिंह का आशीर्वाद ले चुके हैं।

इस नए लक्ष्य की खातिर वह कल यानी संडे को सुबह 6.30 बजे कंपनी बाग़ से साइकिल चलाने के दीवानों के संग अपनी यात्रा प्रारंभ करेंगे। ज़ैनुल की अगुवाई में यह कारवां आयुक्त कार्यकाल,अम्बेडकर पार्क,अटल पथ होते हुए उसी रूट को वापसी करेगा। गोल्ड जिम के संग-संग स्मार्ट सिटी मुरादाबाद के ब्रांड एंबेसडर श्री आबिदीन का विनम्र आग्रह है, यदि आप इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड संग लाना होगा।यदि आपके पास साइकिल नहीं है तो आपको साइकिल भी कंपनी बाग़ से मिल जाएगी।उल्लेखनीय है, 18 मई को भी 09 किलोमीटर की साइकिलिंग हो चुकी है। यह रूट कंपनी बाग़ से जामा मस्जिद का था। साइकिलिंग प्रेमी गुरहट्टी,मंडी चौक, अमरोहा गेट होते हुए जामा मस्जिद पहुंचे थे। श्री जैनुल कहते हैं, 31 मई का रूट बाद में तय किया जाएगा।