विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किए त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन

Assembly Speaker Vasudev Devnani visited the Tripura Sundari Temple

एन जी भट्ट

जयपुर : राजस्थान विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने बांसवाडा प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी माता के दर्शन किये एवं पूजा-अर्चना की।

स्पीकर श्री देवनानी ने त्रिपुरा सुंदरी माता की पूजा-अर्चना करते हुए देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि त्रिपुरा सुंदरी धाम श्रद्धा एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

विधानसभाध्यक्ष का मंदिर परिसर में मंदिर प्रशासन द्वारा पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया।