स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की 33277 शिकायतों का कैम्पों मे, मौके पर समाधान

33277 complaints of smart meter consumers resolved on the spot in camps

दीपक कुमार त्यागी

  • विशेष बिल संशोधन कैम्पों से बड़ी राहत, हजारों उपभोक्ताओं को मिला तत्काल लाभ।
  • बिल संशोधन से संबंधित 7244 शिकायतों का निस्तारण।
  • मोबाइल नम्बर अपडेट से 9728 शिकायतों का समाधान।
  • स्मार्ट मीटर ऐप से संबंधित 10854 शिकायतों का त्वरित निस्तारण।
  • अन्य श्रेणी की अब तक 5451 शिकायतों का समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गयी।
  • प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सॉय 5:00 बजे तक अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।
  • कैम्पों मे बिल संशोधन, मोबाईल नं० अपडेट एवं स्मार्ट ऐप संबंधी सेवाएँ उपलब्ध।
  • उपभोक्ताओं से अधिकाधिक संख्या में, कैम्पों का लाभ उठाने तथा मोबाइल नं० अपडेट कराने की अपील।

मेरठ : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के लिए 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक विशेष विल संशोधन कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। इन विशेष कैम्पों में उपभोक्ताओं का व्यापक सहयोग एवं जन-समर्थन प्राप्त हो रहा है। पश्चिमांचल डिस्कॉम के 14 जनपदों में आयोजित कैम्पों में अब तक 33277 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर, उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई। कैम्पों मे स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें, गलत बिल संशोधन, मोबाइल नम्बर अपडेट तथा स्मार्ट ऍप संबंधी समस्याओं का त्वरित निस्तरण किया जा रहा हैं

15 मई 2026 से अब तक प्राप्त शिकायतों मे बिल रिवीजन से संबंधित 7244, मोबाइल नम्बर अपडेट से संबंधित 9728, स्मार्ट मीटर ऐप से संबंधित 10854 तथा अन्य श्रेणी की 5451 शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है।

04 जून 2026 को आयोजित हुए कैम्पों में 1112 शिकायतों का तत्काल समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। इनमे से बिल रिवीजन से संबंधित 214, मोबाइल नम्बर अपडेट से संबंधित 318, ऐप से संबंधित 344 तथा अन्य 236 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

विशेष कैम्प अधिशासी अभियन्ता एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालयों पर प्रातः 10:00 बजे से सॉय 5:00 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। निगम द्वारा उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इन कैम्पों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पश्चिमांचल डिस्कॉम द्वारा बकाया बिल घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया विद्यत बिलों के भुगतान हेतु 10 किश्तों तथा अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को 03 किश्तों (40%, 30%, 30%) मे भुगतान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

पश्चिमांचल डिस्कॉम के सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील है कि अपने निकटतम कैम्प मे पहुंचेंकर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाएं तथा जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नम्बर अभी तक अपडेट नही हैं, वे अवश्य अपना मोबाइल नं० अपडेट कराए ताकि विद्युत बिल एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें। पश्चिमांचल डिस्कॉम उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरन्तर प्रतिवद्ध है।