रविवार दिल्ली नेटवर्क
जयपुर : दैनिक जलते दीप और माणक राजस्थानी पत्रिका के प्रधान संपादक पदम मेहता ने आज जयपुर प्रवास के दौरान राजस्थान के मुख्य सचिव श्री वी.श्रीनिवास से उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में मुलाकात की।
मेहता ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राजस्थानी भाषा के प्रदेश के स्कूलों में लागू करने के आदेश की त्वरित पालना का उनसे आग्रह किया। इस संदर्भ में मुख्य सचिव ने उन्हें बधाई देते हुए राजस्थानी के लिए भागीरथ के रूप में उपमा दे सम्बोधित किया। मुख्य सचिव ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मेहता को सम्मानित भी किया। उन्होंने राजस्थानी के लिये हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया।
अपने एक दिवसीय जयपुर प्रवास पर मेहता ने श्री अखिल अरोड़ा (एसीएस, मुख्यमंत्री), श्री जितेंद्र सोनी(सचिव, मुख्यमंत्री) से मुलाकात कर राजस्थानी भाषा को प्रदेश में प्रमुखता देने की मांग की व इस हेतु पत्र भी दिये। मेहता ने इस दौरान आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क श्री राकेश शर्मा से भी शिष्टाचार भेंट की।





