विधानसभाध्यक्ष से मुख्यमंत्री, नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने की शिष्टाचार मुलाकात

The Chief Minister, the newly appointed State Organization General Secretary and the State BJP President paid a courtesy call on the Speaker of the Legislative Assembly

देवनानी से राज्यसभा उम्मीदवार डॉ सतीश पूनिया और डॉ अलका गुर्जर भी मिले

रविवार दिल्ली नेटवर्क

जयपुर : राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की सोमवार को यहां विधान सभा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ से मुलाकात हुई। देवनानी से दोनों की यह शिष्टाचार भेंट थी।

देवनानी से डॉ सतीश पूनिया और डॉ अलका गुर्जर भी मिले

राज्यसभा के द्वि वार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार डॉ अलका सिंह गुर्जर और डॉ सतीश पूनिया ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से विधानसभा भवन जयपुर में शिष्टाचार भेंट की और देवनानी का अभिवादन किया।विधान सभाध्यक्ष देवनानी ने दोनों उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।