सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित की जाऐगी, पेंशन अदालत

A pension adalat will be organized to resolve the issues faced by retired officers and employees

दीपक कुमार त्यागी

  • डिस्कॉम मुख्यालय, ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार मे 13 जून 2026 शनिवार को आयोजित होगी पेंशन अदालत।
  • पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर, किया जाऐगा निस्तारण।
  • सेवानिवृत्त अधिकारियों/कर्मचारियों से आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का अनुरोध।

मेरठ : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (IAS) के निर्देशानुसार, सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों की पेंशन / पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 13 जून 2026 दिन शनिवार को प्रातः 11:00 बजे डिस्कॉम मुख्यालय ऊर्जा भवन मेरठ के सभागार मे, पेंशन अदालत का आयोजन किया जाऐगा।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु, पेंशन अदालत जैसी विशेष पहल की गई है। पेंशन अदालत के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

पेंशन अदालत का उद्देश्य सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराना है। पेंशन अदालत मे पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन से जुडी शिकायतों की सुनवाई होगी, इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन / पारिवारिक पेंशन पर सुनवाई होगी। पेंशन अदालत मे प्राप्त शिकायतों का निस्तारण वर्तमान नियमों के अन्तर्गत प्राथमिकता के आधार पर किया जाऐगा।

डिस्कॉम द्वारा पेंशन संबंधी मामलों के पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखेगें इस संबंध मे, सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है की वह अपनी शिकायतों से संबंधित आवश्यक अभिलेखो / दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।

पेंशन अदालत का आयोजन सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम है। डिस्कॉम अपने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण के प्रति निरन्तर प्रतिबद्ध है।