गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार

Two accused wanted in a case under the Gangster Act were arrested by the Indirapuram police team

दीपक कुमार त्यागी

इन्दिरापुरम थाने के तेजतर्रार प्रभारी अजय कुमार चौधरी व थाने की पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य कर रही है।

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट के थाना इन्दिरापुरम की पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त सागर शर्मा निवासी छिजारसी गाँव थाना सैक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्ध नगर मूल निवासी मोहाना, भिन्ड मध्यप्रदेश उम्र करीब 23 वर्ष व आशू निवासी छिजारसी सफेद मन्दिर के पास कॉलौनी थाना सैक्टर 63 नोएडा गौतमबुद्ध नगर मूल पता सैदपुर थाना भोजपुर गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष को इन्दिरापुरम थाना क्षेत्र के छिजारसी कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

एसीपी इन्दिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण थाना इन्दिरापुरम क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। अभियुक्तगण अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाकर भौतिक एवं आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से चोरी जैसी संगठित एवं जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की अनेक घटनाएं कारित की गई, जिनके संबंध में थाना इन्दिरापुरम सहित कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त संगठित आपराधिक गतिविधियों के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण का पुराना लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, अभियुक्त सागर शर्मा पर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में चोरी के 08 अभियोग पंजीकृत हैं और थाना इन्दिरापुरम पर गैंगस्टर एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है, कुल 09 अभियोग पंजीकृत हैं, उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

वहीं अभियुक्त आशू पर भी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में चोरी के 08 अभियोग पंजीकृत हैं, थाना इन्दिरापुरम पर गैंगस्टर एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है, कुल 09 अभियोग पंजीकृत हैं, उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गैंगस्टर एक्ट के इन वांछित अभियुक्तों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना इन्दिरापुरम पुलिस की टीम रही। इन्दिरापुरम थाने के तेजतर्रार प्रभारी अजय कुमार चौधरी व उनकी टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने का कार्य कर रही है, जो सराहनीय है।