रविवार दिल्ली नेटवर्क
मुंबई : मुंबई के वसई ईस्ट में रहने वाले वरिष्ठ लेखक एवं स्तंभकार तथा पत्रकार श्री अशोक भाटिया जी को आज उनके आवास पर उत्तरशक्ति हिंदी दैनिक में उनकी लेखनी से समाचार पत्र की गरिमा को सुशोभित करने की वजह से संपादक ओमप्रकाश प्रजापति व सहयोगी दिलीप प्रजापति द्वारा प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री भाटिया जी के उज्जवल भविष्य, सदा स्वस्थ की कामना भी की । 77 वर्षीय श्री अशोक भाटिया पत्रकारिता के 60 वर्ष पूरे कर चुके है । नवभारत टाइम्स में चिट्ठीयां कालम से अपना लेखन कार्य शुरू कर इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के लिए लिखने लगे . मुंबई जनसत्ता बन्द हने के बाद स्वतंत्र पत्रकारिता करते रहे है और लगभग 50 अखबारों को अपना सहयोग दे रहे हैं साथ ही वसई में पति – पत्नी अपना एकांकी जीवन जी रहे है ।





