स्नातक निर्वाचन मेरठ सहारनपुर मंडल में समाज के प्रतिनिधित्व के संबंध में – त्यागी समाज की राजनीतिक उपेक्षा क्यों ?

Regarding the representation of the community in the Meerut-Saharanpur Division Graduate Constituency elections – Why is the Tyagi community facing political neglect?

दीपक कुमार त्यागी

  • त्यागी समाज के इस समर्पण के कारण ही समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। संगठन से लेकर जन प्रतिनिधित्व तक कहीं भी त्यागी समाज को उसकी उचित हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है – राजेंद्र त्यागी
  • एमएलसी स्नातक उम्मीदवार के लिए त्यागी समाज के कार्यकर्ता के नाम पर हो विचार।
  • हर तरह के चुनाव में त्यागी समाज पूर्णतया एकत्रित होकर भाजपा को वोट करता है व तन मन धन से पूर्ण सहयोग करता है। इसी कारण शायद त्यागी समाज को यह मान लिया गया है कि वह भाजपा से अलग नहीं जाएगा अथवा त्यागी समाज बीजेपी का अंधभक्त है।

गाजियाबाद : अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा (रजि.) के 15 जून 2026 को उड्डपी रेस्टोरेंट नवयुग मार्केट गाजियाबाद में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। एमएलसी स्नातक उम्मीदवार के लिए त्यागी समाज के कार्यकर्ता के नाम पर हो विचार। आज अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद द्वारा एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें बताया गया कि मेरठ सहारनपुर क्षेत्र में त्यागी समाज लगभग 5 से 6 प्रतिशत है जो कि निर्णायक स्थिति में है, जो जाट, ब्राह्मण व ठाकुर समाज के लगभग बराबर है, बावजूद इसके त्यागी समाज को छोड़कर राजनीतिक पार्टियों द्वारा समाज के हर वर्ग को प्राथमिकता दी जा रही है जबकि हर तरह के चुनाव में त्यागी समाज पूर्णतया एकत्रित होकर भाजपा को वोट करता है व तन मन धन से पूर्ण सहयोग करता है। इसी कारण शायद त्यागी समाज को यह मान लिया गया है कि वह भाजपा से अलग नहीं जाएगा अथवा त्यागी समाज बीजेपी का अंधभक्त है।

संस्था के संरक्षक राजेंद्र त्यागी ने विचार रखा कि संभवतया त्यागी समाज के इस समर्पण के कारण ही समाज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो रहा है। संगठन से लेकर जन प्रतिनिधित्व तक कहीं भी त्यागी समाज को उसकी उचित हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है।

त्यागी समाज के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने बताया कि इस विषय को लेकर त्यागी समाज में रोष है और समाज के अंदर बहुत गंभीरता से आवाज उठ रही है कि आने वाले एमएलसी (स्नातक) के चुनाव में त्यागी समाज के कार्यकर्ताओं के नाम पर विचार कर उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए और संगठन में उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी ने विषय रखा कि यदि भारतीय जनता पार्टी त्यागी समाज की भावनाओं की कदर करते हुए उन्हें उनकी उचित राजनीतिक हिस्सेदारी देती है तो इससे समाज में बहुत बड़ा संदेश जाएगा व आगामी चुनाव में त्यागी समाज एकमत होकर राष्ट्रहित में क्षेत्र में भाजपा को मजबूती देने का काम करेगा।

सभा के संरक्षक विजेंदर त्यागी ने कहा भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दल में त्यागी समाज के बहुत ही काबिल और सीनियर लीडर है जिन्हें विभिन्न राज्यों में राज्यपाल की जिम्मेदारी दी जा सकती है जैसा की और समाज को अपनी हिस्सेदारी मिलती है, इस तरीके से हमारे त्यागी समाज को भी अपनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए !

प्रेसवार्ता कहा गया कि मेरठ सहारनपुर क्षेत्र में जाट समाज के 10 विधायक, 2 एमएलसी, गुर्जर समाज 6 विधायक 1 एमएलसी, ब्राह्मण समाज 4 विधायक 2 एमएलसी जबकि त्यागी समाज केवल 1 विधायक व 1 एमएलसी हैं। आज की प्रेस कान्फ्रेंस में त्यागी समाज के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, संरक्षक राजेंद्र त्यागी, मास्टर ब्रह्मदत्त त्यागी, विजेंदर त्यागी, आसाराम त्यागी, सुभाष त्यागी, सुनील त्यागी, महामंत्री अरुण त्यागी, डा. प्रमोद त्यागी, कोषाध्यक्ष मुकेश त्यागी व प्रेम दत्त त्यागी, संगठन मंत्री पवन त्यागी व रामकिशन त्यागी, प्रेम त्यागी दुहाई, एसपी त्यागी, अजय बाबा, अजय दिनकरपुर, राकेश त्यागी, कुलदीप त्यागी, श्रीकांत त्यागी, विनोद त्यागी, योगेश त्यागी, नितिन त्यागी, अनिल त्यागी, सेवाराम त्यागी, नीरज त्यागी आदि समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।