हनुमान जी और राम जी की कथा भवसागर से पार कराती है : कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा

The stories of Hanuman and Rama help one cross the ocean of worldly existence: Narrator Arvind Bhai Ojha

दीपक कुमार त्यागी

मोदीनगर : वृद्धाश्रम मोदीनगर 20 जून 2026 को हनुमत कथा में प्रसिद्ध कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा ने कहा लंका विजय के बाद प्रभु श्री राम ने हनुमान जी को आशीर्वाद दिया की हनुमान मेरे सहित जो तेरी कीर्ति गायेगा वो बिना प्रयास ही भाव सागर से पार हो जायेगा, इसलिए हमें हनुमत जी और राम जी के जीवन चरित्र की गाथा को साथ साथ गाना चाहिए।

कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा ने आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुन्दर कांड की कथा भगवान की भक्तों पर अनुग्रह की कथा है भगवान हमे बताना चाहते है की जो-जो मुझसे,अपने धर्म से कर्तव्यों से विमुख हो जाते है मै उन्हें अपने सम्मुख करने के लिए स्वयं प्रयास करता हूँ और शरणागति के लिए हनुमान जी जैसे आचार्य को भी भेज कर कर्म ( पुरुषार्थ ) करवाता हूँ। उन्होंने कहा कि जीवन को सुखद बनाने साधन भक्ति है जो भगवान की शरणागति से प्राप्त होती है अन्यथा ज्ञानी पुरूष तो अर्जुन की तरह प्रश्न करता रहता है यही ज्ञान जब भक्ति की अग्नि पर तपता है तभी जीवन में वैराग्य उत्पन होता है और वैराग्य भक्त को भगवान अभय करते हैं।

कथा व्यास अरविन्द भाई ओझा ने कहा कि लंका में माँ जानकी की स्थिति को देखकर हनुमान जी को अपना शिव रूप याद आ गया और उन्होंने अपने कोप से लंका को जला दिया। सुन्दर कांड में माँ जानकी हमे संदेश देना चाहती है की मृत्यु का भय होने पर भी हमे अपने सतित्व की रक्षा कैसे करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम गृह्रस्थ लोगो की जिम्मेदारी है की गुरु और पुरोहित के जीवन यापन की व्यवस्था करे जिससे वो अपने शास्त्र व् राष्ट्र को बचाने के लिए युवाओं को संस्कारित कर सके। गुरु की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि जो हमें भगवान से परमात्मा से जोड़े वही गरु हो सकता है जो वेदों और सनातन परम्परा से तोडकर अपने से जोड़े वो गुरु नही हो सकता।

कथा विराम के बाद नवीन जायसवाल, व सचिन बंसल ने सभी भक्तों का धन्यवाद दिया। आज कथा में मुख्य यजमान संदीप सिंघल/सारिका, रूपचंद शर्मा/सुनीता, डॉ पवन सिंघल, अन्य लोगों में नवीन जायसवाल पूर्व सभासद, दिनेश चौधरी, अशोक चौधरी, संदीप गुप्ता, श्रीपाल गुर्जर, अजय सिंघल, रजनीश सभासद, कौशल वर्मा आदि रहे।