एआई से साइबर सुरक्षा का नया अध्याय लिखने निकली क्राटिकल टेक

Kratical Tech sets out to write a new chapter in cybersecurity with AI

मुंबई (अनिल बेदाग) : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और साइबर सुरक्षा के तेजी से बढ़ते दौर में क्राटिकल टेक लिमिटेड पूंजी बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी का ₹39.69 करोड़ का आईपीओ 30 जून 2026 को खुलेगा और 2 जुलाई 2026 तक निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेगा। बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाला यह इश्यू कंपनी के वैश्विक विस्तार और तकनीकी नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

करीब 677 ग्राहकों को सेवाएं देने वाली और 200 से अधिक कुशल पेशेवरों की टीम के साथ काम कर रही क्राटिकल टेक साइबर सुरक्षा क्षेत्र में एआई-संचालित सास आधारित समाधान उपलब्ध कराती है। कंपनी का उद्देश्य संगठनों को बढ़ते साइबर खतरों से सुरक्षित रखते हुए उनकी डिजिटल मजबूती को बढ़ाना है।

कंपनी के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पवन कुमार ने कहा, “आज के दौर में संस्थानों को केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि बुद्धिमान और सक्रिय साइबर सुरक्षा समाधान की आवश्यकता है। हमने एक ऐसा एआई-आधारित प्लेटफॉर्म विकसित किया है जो संगठनों को उभरते खतरों से पहले ही सतर्क और सुरक्षित बनाता है।” उन्होंने आगे कहा, “आईपीओ से प्राप्त राशि हमें वैश्विक बाजारों में विस्तार, नए उत्पादों के विकास, नवाचार में निवेश और बिक्री व मार्केटिंग क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगी। डिजिटल परिवर्तन की बढ़ती गति के साथ साइबर सुरक्षा की मांग लगातार बढ़ रही है और हम इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग अपनी यूएई और अमेरिका स्थित सहायक कंपनियों में निवेश, उत्पाद विकास, कार्यबल विस्तार तथा सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि एआई और साइबर सुरक्षा जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में कार्यरत कंपनियों पर निवेशकों की विशेष नजर बनी हुई है।