रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : जनपद के ‘स्किल हब’, सहसपुर में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत विभिन्न नवनिर्मित परियोजनाओं का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने लोकार्पण किया।
उन्होंने ₹9.72 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के नए भवन का लोकार्पण किया, जहां अब फिलिप्स और शैनडियर इलेक्ट्रिक जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से हमारे युवाओं को आधुनिक इंडस्ट्री की मांग के अनुसार उच्च स्तरीय ट्रेनिंग मिलेगी।
इसके साथ ही दूर-दराज से आने वाले प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा के लिए ₹1.31 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार 40-बैडेड छात्रावास भवन और बहुउद्देशीय हॉल भी युवाओं को समर्पित किया गया। श्री बहुगुणा ने कहा कि हमारी सरकार ‘विदेश रोजगार प्रकोष्ठ’ के जरिए युवाओं को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर जापान और सऊदी अरब जैसे देशों में रोजगार के बेहतरीन अवसर भी उपलब्ध करा रही है।
इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।





