पंतनगर केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, एक विचार है : शिवराज सिंह चौहान

Pantnagar is not just a university; it is an idea: Shivraj Singh Chouhan

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिभाग किया।

सम्मेलन में बोलते हुए श्री चौहान ने कहा कि पंतनगर केवल एक विश्वविद्यालय नहीं, एक विचार है। यह वह विचार है, जो कहता है कि ज्ञान का उद्देश्य समाज की सेवा है। यह वह विचार है, जो कहता है कि विज्ञान का उद्देश्य मानवता का कल्याण है।

यह वह विचार है, जो कहता है कि कृषि केवल व्यवसाय नहीं, राष्ट्रनिर्माण का आधार है।

उन्होंने कहा कि देश का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय होने के नाते पंतनगर विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण, अनुसंधान, नवाचार एवं किसानों की समृद्धि में ऐतिहासिक योगदान दिया है। हरित क्रांति को गति प्रदान करने से लेकर उन्नत बीजों, आधुनिक तकनीकों और कृषि शिक्षा के माध्यम से लाखों किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में इस संस्थान की भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही है।