शालीमार बाग और शकूरबस्ती विधानसभा में ‘विकसित भारत सम्मेलन’ का भव्य आयोजन

Grand 'Viksit Bharat Sammelan' organized in Shalimar Bagh and Shakur Basti Assembly constituencies

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जिलाध्यक्ष एडवोकेट अजय खटाना ने किया संबोधित, दिल्ली के विकास और सरकार की उपलब्धियों का रखा खाका

रविवार दिल्ली नेटवर्क

दिल्ली : केशवपुरम जिले के अंतर्गत आने वाली शालीमार बाग और शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्रों में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केशवपुरम जिला अध्यक्ष एडवोकेट अजय खटाना विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए क्षेत्र और दिल्ली के विकास का संकल्प दोहराया। प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने की प्रतिबद्धता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनविश्वास का एक नया अध्याय लिखा है। ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित यह यात्रा अब विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बना चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी प्रेरणा के साथ पूरी दिल्ली और विशेष रूप से शालीमार बाग व शकूरबस्ती के सर्वांगीण विकास का अभियान निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।दिल्ली के विकास की उपलब्धियों और योजनाओं को गिनाया । मुख्यमंत्री ने दिल्ली सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं, बेहतर सड़कों के निर्माण, सुदृढ़ आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छ परिवेश और जनहित के विभिन्न कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य विकास का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने भविष्य के लक्ष्यों को सामने रखते हुए क्षेत्र की जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट अजय खटाना ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में जोश भरते हुए सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी योगेश आत्रेय, विधायक करनैल सिंह ,निगम पार्षद , जिला पदाधिकारी, कार्यक्रम के संयोजक महेश अवना,मंडल अध्यक्ष एवं मंडल की टीम, आरडब्लूए के सदस्य, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में विकसित भारत और विकसित दिल्ली के संकल्प को पूरा करने में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।