काव्यलोक संस्था द्वारा काव्यगोष्ठी का किया गया

Poetry symposium organized by Kavyalok organization

शशांक त्यागी

गाजियाबाद : ग़ाज़ियाबाद की प्रतिष्ठित संस्था काव्यलोक द्वारा काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बार के आयोजन में एक विशेष परंपरा शुरू की गई कि जिन कवियों की जन्मतिथि जिस माह में है, उन सभी को उस माह की गोष्ठी में संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस बार इस परंपरा के अंतर्गत डॉ तारा गुप्ता, शैलेश अग्रवाल और भूपेन्द्र त्यागी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध शायर अनिमेष शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर्णा भटनागर की सरस्वती वंदना से हुआ। गोष्ठी का संचालन गार्गी कौशिक ने किया। संस्था के अध्यक्ष दीक्षित दनकौरी की उपस्थिति में गाजियाबाद और दिल्ली एन. सी. आर. के क़रीब 40 कवि/कवयित्रियों ने काव्यपाठ किया। संस्था के संस्थापक राजीव सिंहल ने सभी उपस्थित प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। काव्य गोष्ठी के बाद सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। काव्य गोष्ठी बहुत ही सफल एवं यादगार रही।