रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : मुख्यमंत्री ने मानसून पूर्व राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने सभी जनपदों को आगामी 72 घंटे के भीतर अपनी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों एवं ग्राम स्तरीय समितियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जल पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं जिला प्रशासन को बेहतर समन्वय के साथ पूर्ण सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में एआई आधारित अर्ली वार्निंग सिस्टम, ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग एवं डिजिटल मॉनिटरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर राज्य एवं जिला आपदा प्रबंधन योजनाओं से संबंधित पुस्तक का विमोचन भी किया।





