प्रदेश की समृद्ध वन संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है : सुबोध उनियाल

The conservation and enhancement of the state's rich forest wealth is our top priority: Subodh Uniyal

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : वन मंत्री उत्तराखंड, सुबोध उनियाल ने आज राज्य वन मुख्यालय, देहरादून में विभागीय कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

बैठक के दौरान वन विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वन संरक्षण, वनीकरण, जैव विविधता के संवर्धन, वनाग्नि प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

श्री उनियाल ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध वन संपदा का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आधुनिक तकनीकों, जनसहभागिता तथा प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से उत्तराखंड के पर्यावरणीय संतुलन को सुदृढ़ करते हुए वन संरक्षण एवं वन्यजीव सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश की प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रहे और भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण हो सके।