रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ‘धर्मपुर विधानसभा’ के अंतर्गत
‘जे.पी. प्लाजा’ में बहुउद्देश्यीय शिविर में आयोजित किया गया।
शिविर में क्षेत्र के नागरिकों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। पात्र लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण-पत्र एवं अन्य सहायता वितरित की गई।
शिविर में लगे अलग-अलग विभागीय स्टॉलों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा अनेक सेवाएं मौके पर ही प्रदान की गईं। यह शिविर जनता तक शासन की योजनाओं को सरलता से पहुँचाने और सेवा भाव को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
इस अवसर पर धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। सरकार को जन-जन तक पहुँचाना और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है।





