सीएम धामी ने मालाग्राम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया

CM Dhami conveyed a message of environmental conservation and a green Uttarakhand by planting a sapling in Malagram

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के पावन अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर स्थित मालाग्राम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से ही हम स्वच्छ, समृद्ध और संतुलित पर्यावरण के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस दौरान श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय का भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती रेनू विष्ट, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, स्वामी रामदेव तथा आचार्य बालकृष्ण सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।