सजवाण वंश हितकारिणी कमेटी की बैठक में समाज हित में कार्य करने पर बल दिया गया

Emphasis was placed on working for the welfare of the community during the meeting of the Sajwan Vansh Hitkarini Committee

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : सजवाण वंश हितकारिणी कमेटी की महालक्ष्मी वैडिंग प्वाइंट में एक बैठक आहूत की गयी।

बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति अध्यक्ष त्रिलोक सजवाण ने कहा कि सजवाण वंश समाज हित के प्रति कृतसंकल्प है।

समिति धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के माध्यम से संस्कृति संवर्धन एवं संस्कारो के प्रति वचनबद्ध होकर जड़ों से जुड़ने को प्रेरित करती है और एक-दूसरे को करीब लाती है। बैठक से पूर्व घंटाकरण देवता एवं भगत सजवाण देवता की पूजा की गयी और लोक कल्याण की कामना की गई। बैठक में घंटाकरण म़ंदिर गजा में हुई चोरी की घटना की निंदा भी की गयी तथा घटना की जाँच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गयी।

बैठक में कुलबीर सजवाण, ज्योति सजवाण जगमोहन सजवाण, मूर्ति सिंह सजवाण, हिम्मत सिंह सजवाण, गिरवर सिंह सजवाण, हरेंद्र सजवाण, कर्मवीर सजवाण, सुमन सजवाण, चित्रपाल सजवाण, सचिन सजवाण, अरविंद सजवाण, संदीप सजवाण, जयश्री सुषमा सजवाण, प्रेमलता सजवाण आदि उपस्थित थे।