रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर विधानसभा के “संगठन संकल्प प्रशिक्षण शिविर” के अंतर्गत आयोजित शक्ति केंद्र संयोजकों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों के प्रशिक्षण का समापन सत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन सत्र में कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने प्रतिभाग किया।
डॉ. रावत ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करने की प्रेरणा मिली। हम सभी कार्यकर्ता राष्ट्रहित, संगठन हित एवं जनकल्याण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, जिला अध्यक्ष श्री कमल किशोर रावत तथा जिला प्रभारी श्री नलिन भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरक उद्बोधन ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया।





