अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी और कार्यकारिणी ने महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को दिया आशीर्वाद

Akhada Parishad President Ravindra Puri and the executive committee bestowed their blessings upon Mahamandaleshwar Yati Maa Pratyangira Giri

दीपक कुमार त्यागी

  • महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के मिशन को शक्ति देने के लिए उनकी शिष्या को बनाया गया है – महामंडलेश्वर श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज
  • अंतिम सांस तक अपने गुरु जी के लक्ष्य इस्लामिक जिहाद से मुक्त विश्व के लिए संघर्ष करूंगी – यति मां प्रत्यंगिरा गिरी

हरिद्वार : आनंद भैरव मंदिर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी रविंद्र पुरी महाराज तथा पूरी कार्यकारणी को नवनियुक्त महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

श्रीमहंत स्वामी हरिगिरी महाराज ने कहा कि यति नरसिंहानंद गिरी महाराज हम सबकी ओर से सनातन धर्म के शत्रुओं से लड़ रहे हैं। हमने उनको उनकी सनातन धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई में हर तरह का सहयोग और समर्थन करने का वचन दे रखा है। उनकी शक्ति की बढ़ाने के लिए ही हमने उनकी शिष्या यति मां प्रत्यंगिरा गिरी को महामंडलेश्वर बनाया है।हमने इन्हें भी वचन दिया है कि सनातन धर्म की रक्षा की हर लड़ाई में हम सब उनको हर संभव सहयोग और समर्थन करेंगे।

श्रीमहंत स्वामी रविंद्र पुरी महाराज ने भी उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज सनातन धर्म पर और संत समाज पर बहुत सुनियोजित ढंग से हमले हो रहे हैं। ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि जो लोग इन हमलों का उत्तर देने का प्रयास कर रहे हैं, हम उन सबको संरक्षण, समर्थन और सहयोग प्रदान करें।हमने हर परिस्थिति में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी का साथ दिया है। उसी तरह से हम हर परिस्थिति में उनकी शिष्या महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी का साथ देंगे।

महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने सभी उपस्थित संतो को बताया कि उनके गुरु जी के जीवन का लक्ष्य इस्लामिक जिहाद मुक्त विश्व बनाना है। मैं अपनी अंतिम सांस तक अपने गुरु जी के लक्ष्य के लिए संघर्ष करूंगी। हमारे बलिदान पर मां और महादेव इस लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। गुरु जी तरह मै भी पूरा प्रयास करूंगी कि इस विकट युद्ध में विजय या वीरगति दोनों में से एक को हर कीमत पर प्राप्त कर सकूं। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज और महामंडलेश्वर यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने सभी संतों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।