रविवार दिल्ली नेटवर्क
दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पुर्वांचल क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर बनारस एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का रालोद पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया।
यहां आपको बता दें कि त्रिलोक त्यागी आज़मगढ़ जनपद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के कार्यक्रम में सहभाग करेंगे।
इस अवसर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि संगठन, जनसेवा, और सामाजिक सहभागिता यही हमारी निरंतर प्रतिबद्धता है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से हार्दिक आभार व्यक्त किया।





