रविवार दिल्ली नेटवर्क
आज़मगढ़ : राष्ट्रीय लोकदल पार्टी का जनपद आज़मगढ शहर मे स्थित नेहरु हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन राष्ट्रीय महासचिव मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष चन्द्रमोहन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं को सशक्त एवं सर्व समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है तथा उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब देश स्वतन्त्र हुआ तो आजाद भारत में पहली बार श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह सहाब हुए विधान सभा चुनावों में उत्तर प्रदेश विधान सभा से सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश से ही राजस्व मंत्री, गृह मंत्री, मुख्य मंत्री चुने गये थे। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब देश को दिशा की जरूरत पड़ी, हमारे देश के किसानों ने आगे आकर नेतृत्व किया कोविड काल में अर्थव्यवस्था का मुख्य श्रोत भी किसानीं थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ सुरेश यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, रामाशीष राय प्रदेश अध्यक्ष, राम आशरे विश्वकर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष, आदित्य विक्रम सिंह, रजनीकांत मिश्रा, गणेश शंकर चतुर्वेदी, श्याम किशोर, देव प्रकाश राय, धीरेन्द्र सिंह, अविनाश सिंह, देवेंद्र सिंह, ह्रदय आनंद यादव एवं वरिष्ठ नेता, सम्मानित पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





