भारत-तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली प्रान्त की मासिक बैठक हुई संपन्न

Monthly meeting of the India-Tibet Cooperation Forum (Delhi Chapter) concludes

दीपक कुमार त्यागी

दिल्ली : भारत-तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली प्रान्त की मासिक बैठक 26 जुलाई 2026 को नार्थ एवेन्यू नई दिल्ली मे संपन्न हुई, बैठक मे दिल्ली प्रान्त के सभी दायित्वान कार्यकर्त्ता युवा व महिला विभाग के अध्यक्ष व महामंत्रियों समेत सभी जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री पूर्व पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित रहे. बैठक की अध्यक्षता प्रान्त के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने की, बैठक का सफल संचालन प्रांतीय महामंत्री सुशील कौशिक व सुधीर त्यागी ने सामूहिक रूप से किया, सर्वप्रथम 5 जुलाई को संम्पन्न हुई दिल्ली प्रान्त की प्रशिक्षण कार्यशाला की समीक्षा की गई व निर्णय हुआ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला स्तर पर भी किया जाये.

बैठक मे मुख्य वक्ता के रूप मे राष्ट्रीय संघठन महामंत्री पंकज गोयल ने संघठन के विस्तार व कार्यकर्त्ता के चरित्र व कार्यशेली पर मार्गदर्शन दिया व आगामी कार्यक्रम 15वी तवांग तीर्थ यात्रा जो संगठन के मार्गदर्शक, संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार के मार्गदर्शन मे निरंतर जा रही है यात्रा के रोमांचित व सुगम रास्तों, दार्शनिक प्राकृतिक सौंदर्य, भारत की भिन्न भिन्न संस्कृति के दर्शन के विषय पर अपने अनुभव सांझा कर दिल्ली के सभी कार्यकर्त्ता को आगामी नवम्बर माह मे जाने वाली यात्रा मे चलने के लिए प्रेरित किया, यात्रा मे देशभर से लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ताओं जाने का अनुमान है, उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सात दिवसीय तवांग तीर्थ यात्रा में सम्मिलित होने का व्रत लिया और कुछ कार्यकर्ताओं ने अपना पंजीकरण भी करवाया.

दूसरा महत्वपूर्ण विषय भारत तिब्बत सहयोग मंच के लिए “सावन संकल्प” जो सावन माह मे भगवान शिव के निवास कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प को लेकर चलने वाला है जिसमे दिल्ली के सभी शिवालयों मे व कांवड शिविर मे आने वाले शिवभक्तों को सावन संकल्प दिलाया जाये, और कांवड़ मार्गो पर सावन संकल्प की प्रचार प्रसार की व्यवस्था हो, जिससे देशभर के आम जनमानस श्री कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के संघर्ष मे जुड़कर सहभागी बने !! जिला स्तर पर जनजागरण के लिए सावन संकल्प यात्रा का आयोजन हो, पंकज गोयल ने कांवड़ियों के लिए एक कांवड़, कैलाश मानसरोवर के नाम, स्लोगन भी दिया

बैठक के अंतिम मे अध्यक्षता कर रहे प्रदीप अग्रवाल ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ से संघठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आग्रह कर सभी को धन्यवाद दिया, बैठक मे राष्ट्रीय कार्यलय प्रमुख अमित गोयल, राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख जगदम्बा पाल व सह प्रचार प्रमुख गोपाल, इंद्रप्रस्थ क्षेत्रीय अध्यक्ष मांगेराम व संदीप त्यागी उपाध्यक्ष दिल्ली प्रान्त आदि की गरिमामयी उपस्तिथि रही.