कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी

Tribute was paid to the martyrs on Kargil Vijay Diwas by lighting candles

ओ पी उनियाल

देहरादून : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था, हल्द्वानी के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व सदस्य मनीषा आर्या के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीदों को हल्द्वानी-नैनीताल रोड़ स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी।

संस्था उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या ने इस दिवस को महत्वपूर्ण बताते हुए विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्था सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार, अलका टंडन, मनीषा आर्या, मीना जोशी, मनीष साहू, प्रशांत अग्रहरि, नीम गोस्वामी, आशा दरम्वाल, महेश साहू, हर्षित आर्या, विनीत टंडन, सोनू साहू, मीरा श्रोत्रिय, जानकी कश्यप, नन्दकिशोर आर्या, गिरीश चन्द लोहानी, प्रयाग दत्त जोशी, हरीश आर्या, संदीप यादव, रजत, दिवाकर, सूरज मिस्त्री, सुशील राय, अरविंद कुमार, अमित गोस्वामी, कुमार सूरज, कुम्हार मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।