राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र 20 अगस्त से प्रारंभ होगा सत्र

The sixth session of the Rajasthan Legislative Assembly will commence on August 20

रविवार दिल्ली नेटवर्क

राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र की अधिसूचना जारी की

जयपुर : राजस्थान विधानसभा का छठा सत्र आगामी 20 अगस्त से प्रारंभ होगा ।

विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया है कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोलहवीं विधानसभा के षष्ठम सत्र को आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है। विधानसभा का सत्र गुरुवार, 20 अगस्त को प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगा।

स्पीकर देवनानी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा के षष्ठम सत्र को आहूत किया है।

विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने बताया कि विधानसभा सचिवालय द्वारा सत्र के सुचारु एवं प्रभावी संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी तैयारियाँ प्रारम्भ कर दी हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान विधानसभा की कार्यवाही नियमों एवं संसदीय परंपराओं के अनुरूप संचालित की जाएगी।