रेडियो जनसंवाद एवं जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है : धामी
रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : ओहो रेडियो 89.2 एफएम के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निश्चित रूप से ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो जनसंवाद एवं जनजागरूकता का एक सशक्त माध्यम है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेश सरकार रेडियो सहित संचार के विभिन्न माध्यमों को प्रोत्साहित करने के साथ ही इनके माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति, लोकभाषा, लोककला एवं स्थानीय प्रतिभाओं को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।





