मुख्यमंत्री ने पौड़ी सांसद, विधायकगण व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की

The Chief Minister held a meeting with the Pauri MP, MLAs, and district presidents

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद, विधायकगण एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के समन्वय और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हमारी सरकार ने प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के हितों को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इन विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट, सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया संयोजक श्री अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज, श्री तरुण बंसल सहित विधायकगण, अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।