इंदिरापुरम थाने के साइबर सेल ने पीड़ित को 4,91,000/- रुपए की धनराशि करवायी वापस

Cyber ​​Cell of Indirapuram Police Station got Rs. 4,91,000/- refunded to the victim

दीपक कुमार त्यागी

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने के साइबर सेल के इंचार्ज अनिल वर्मा और उनकी टीम के प्रयासों से ऑनलाइन ठगी के 4,91,000/- रुपए पीड़ित को वापस प्राप्त हुए। इंदिरापुरम थाने के साइबर सेल को एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल के माध्यम से मनीष श्रीवास्तव के साथ 4,91,000/- रुपए की ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई थी जिसकी शिकायत सं0- 23112250199708 है। जिस पर साइबर सेल थाना इंदिरापुरम की टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की धनराशि को सम्बधित बैंक / मर्चेन्ट से पत्राचार व अन्य प्रयासों के माध्यम से होल्ड करवाते हुए 16 अगस्त 2026 को आवेदक के साथ हुई साइबर फ्रॉड की सम्पूर्ण धनराशि 4,91,000/- रुपए को वापस करवाया गया। धनराशि मिलने पर मनीष श्रीवास्तव ने इंदिरापुरम थाने के साइबर सेल के इंचार्ज अनिल वर्मा व उनकी समस्त टीम का आभार व्यक्त किया। अनिल वर्मा बताते हैं कि साइबर फ्राड होने कि स्थिति में एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल यानी राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा संचालित एक केंद्रीय ऑनलाइन मंच है जिस पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाएं और तुरंत सहायता के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, किसी भी तरह का साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति को बिना देर किए यह कदम उठाकर अपनी धनराशि को वापस पाने के लिए पहल करनी चाहिए।