बैठक में अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बिंदुवार होगा मंथन
शशांक त्यागी
- आम सभा का आयोजन 22 अगस्त 2026 शनिवार को दोपहर 12 बजे बार सभागार में किया जाएगा
- अधिवक्ताओं को बार की स्थायी सदस्यता देने व वोटर लिस्ट को ऑनलाइन करने पर होगा गहन मंथन
- अधिवक्ताओं से जुड़े तय मुद्दों पर होगी आम सभा में विस्तार से चर्चा
गाजियाबाद : बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने अधिवक्ताओं से आगामी 22 अगस्त 2026 शनिवार दोपहर 12 बजे बार के सभागार में आम सभा की बैठक में उपस्थित रहकर के अपने विचार रखने की अपील की है। आम सभा की बैठक के एजेंडे के बिंदुओं पर ब्रह्मदेव त्यागी ने कहा कि अधिवक्ताओं को व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से तथा नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा करके अवगत करवा दिया गया है।
अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने बताया कि बैठक में विचार एवं निर्णय हेतु बिंदुओं में कोर्ट कैंपस में पूरी सफाई हेतु 3 नियमित सफाई कर्मियों की नियुक्ति, बार कार्यालय में पूरा कार्य हिसाब आय व्यय मेंबरशिप आदि, दैनिक रखरखाव हेतु एक पूर्णकालिक कंप्यूटर ऑपरेटर /अकाउंटेंट की नियुक्ति।
बार कि ओर से आर्थिक रूप से अशक्त अधिवक्ता साथी की गंभीर बीमारी आदि में आर्थिक सहायता / बीमा के लिए प्रयास, व्यवस्था आदि पर विचार करना।
बार एसोसिएशन गाजियाबाद के सभी कार्य, सदस्यता, हिसाब किताब, आय व्यय, वोटरलिस्ट, वन बार वन वोट, सभी अधिवक्ताओं के आई कार्ड, सभी मुंसियों के आई कार्ड, बनाना, उन्हें ऑन लाइन करना एवं अपनी बार के बायलॉज में आम सभा से इस हेतु आवश्यक प्रावधान करने का अनुमोदन प्राप्त करना। माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश एवं बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में सभी सदस्य अधिवक्ताओं के बायोमैट्रिक कराना आवश्यक है उसका प्रयोग बार इलेक्शन में करने के लिया चुनाव सुधार करना तथा इसको अपने बायलॉज में जोड़ना व इसका आम सभा से अनुमोदन प्राप्त करना। इस सब हेतु बार की आय बढ़ाने पर विचार कर आवश्यक व्यवस्था, अनुमोदन प्राप्त कर उस पर आवश्यक कार्यवाही करना। ओथ कमिश्नर के बैठने, कार्य करने उनके रजिस्टर्स की उपलब्धता, रखरखाव की व्यवस्था करना। अधिवक्तगण के दो पहिया, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कर दो पहिया, चारपहिया वाहनों के बार कोड युक्त वाहन पास जारी करना आदि हैं।
उन्होंने कहा कि आम सभा की बैठक में साथी अधिवक्तागण उपरोक्त बिंदुओं पर विचार कर बार कार्यकारिणी को अपना मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए समय से उपस्थित होकर के अपने अमूल्य विचार रखेंगे।





