ऑटोमेशन से रोबोटिक्स तक, पुणे में दिखेगा इंडस्ट्री 4.0 का दम

From automation to robotics, the power of Industry 4.0 will be on display in Pune

मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत के तेजी से बदलते मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को नई तकनीक और आधुनिक समाधानों से जोड़ने के लिए इंडियन मशीन टूल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IMTMA) 7 से 10 सितंबर तक पुणे इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (PIECC), मोशी में पुणे मशीन टूल एक्सपो (PMTX) 2026 के साथ फैक्ट्री इक्विपमेंट एक्सपो (FACTEQ) 2026 आयोजित करेगा।

इस मेगा इंडस्ट्रियल शो में 175 से अधिक एग्ज़िबिटर मशीन टूल्स, मेटल कटिंग-फॉर्मिंग, टूलिंग, ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, मेट्रोलॉजी और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेंगे। वहीं FACTEQ में फैक्ट्री इक्विपमेंट, मटीरियल हैंडलिंग, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी-एफिशिएंट सिस्टम और स्मार्ट फैक्ट्री सॉल्यूशंस आकर्षण का केंद्र होंगे।
IMTMA के डायरेक्टर जनरल एवं CEO जिबाक दासगुप्ता ने कहा, “आज मैन्युफैक्चरर्स केवल मशीन नहीं, बल्कि एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन चाहते हैं। लाइव डेमो और टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स से सीधा संवाद बेहतर निवेश फैसलों में मदद करेगा।”

ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग, कैपिटल गुड्स और MSME सेक्टर से बड़ी संख्या में बिजनेस विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। यह एक्सपो तकनीकी प्रदर्शन के साथ बिजनेस नेटवर्किंग, नए सप्लायर खोजने और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के लिए भी महत्वपूर्ण मंच बनेगा।