गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया

A 'Kalash Vandan' program was organized to mark the 650th birth anniversary of Guru Ravidas Ji

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत आज देहरादून महानगर भाजपा कार्यालय में आयोजित कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलशों को देहरादून महानगर के विभिन्न मंडलों तक पहुंचाने के लिए वितरित किया गया। इन कलशों को मंडलों के मंदिरों में स्थापित कर गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में देहरादून नगर निगम मेयर श्री सौरभ थपलियाल, कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर रोड विधायक श्री खजान दास, रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, देहरादून महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल जी सहित भाजपा महानगर के पदाधिकारीगण, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।