राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया

Assistant Commissioner of Police Upasana Pandey spent time with school children on National Teachers' Day

दीपक कुमार त्यागी

सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय ने स्कूली बच्चों से सहज बातचीत करते हुए और प्रेरक विचारों से बच्चों को मेहनत, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का गुरुमंत्र दिया।

गाजियाबाद : राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 05 सितम्बर 2026 के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, उपासना पाण्डेय ने स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया। इस अवसर पर उपासना पाण्डेय ने वहां मौजूद स्कूली बच्चों से सहज बातचीत करते हुए और प्रेरक विचारों से बच्चों को मेहनत, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का गुरुमंत्र दिया। इस दौरान बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाते हुए एसीपी को अपने बीच पाकर के उत्साह व्यक्त किया, वही एसीपी उपासना पाण्डेय ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। स्कूली बच्चों ने सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पाण्डेय से सवाल भी किए जिनका उन्होंने बेहद ही सरलता से उत्तर दिया। साथ ही बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।