राजीव गांधी स्टडी सर्कल के न्यासी मंडल की राजस्थान के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक

बैठक में सांसद राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे व्यापक जन समर्थन पर हर्ष

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : राजीव गांधी स्टडी सर्कल के न्यासी मंडल की बैठक सर्कल के संस्थापक एवं न्यास बोर्ड चेयरमैन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में हुई।

बैठक में सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को यात्रा को मिल रहे व्यापक जन समर्थन पर हर्ष व्यक्तकिया गया। इस यात्रा को देश में नफरत की राजनीति के खिलाफ राष्ट्रीय एकीकरण और सामाजिकसमरसता को ताकत देने वाले अभियान के रूप में एक ऐतिहासिक और मील का पत्थर बताया गया।

गांधी नेहरू की विचार परम्परा एवं संवैधानिक मूल्यों में आस्था रखने वाले उच्च शिक्षा क्षेत्र के शिक्षकों के इससंगठन राजीव गांधी स्टडी सर्कल की इस बैठक में सर्कल के विभिन्न कार्यक्रमों सेमिनार, व्याख्यान समागमों, निबन्ध प्रतियोगिता एवं प्रकाशन आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही भावी कार्यक्रमों का नीतिनिर्धारण भी किया गया।

चेयरमैन गहलोत ने वैचारिक प्रचार प्रसार के उद्देश्य से शैक्षणिक गतिविधियां चलाते रहने वाले इस स्टडीसर्कल के विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय समन्वयकों को सोशल मीडिया माध्यमों का और अधिक प्रयोग के साथ शैक्षिक कार्यक्रमों को अधिक गति से आगे विस्तार देनेके निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सर्कल को आज की नई पीढ़ी को संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण कीगांधी-नेहरू परम्परा के आदर्शों के प्रति संस्कारित करने में और अधिक प्रभावी भूमिका निभानी होगी।

बैठक में सर्कल के दिवंगत न्यासियों स्व.ऑस्कर फर्नांडीज एवं पूर्व समन्वयक प्रो.पी.सी. व्यास को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में अशोक गहलोत के अतिरिक्त न्यास मंडल सदस्य विवेक बंसल, मनीष तिवारी, शकील अहमद खान, रजनी थामस मौजूद थे और डा.निर्मल खत्री, शरत पटनायक, हरिकेश बहादुर, नदीम जावेद और एल.तिलोत्तमाआदि आनलाइन जुड़े।

बैठक में विशेष आमंत्रित के रूप में राष्ट्रीय सह समन्वयक द्वय प्रो.सतीश कुमार राय एवं राजस्थान सरकार केराज्य मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग भी मौजूद रहे।