डॉ कुसुम लुनिया को मिलेगा अणुव्रत लेखक पुरस्कार

गोपेंद्र नाथ भट्ट

नई दिल्ली : अणुव्रत की विचारधारा को अपनी लेखनी के माध्यम से जन-जन में पहुँचाने का उल्लेखनीय कार्य और महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अणुविभा ने प्रतिष्ठित अणुव्रत लेखक पुरस्कार 2022 के लिए जानी मानी लेखिका डॉ कुसुम लुनिया के नाम की घोषणा की है। अणुव्रत विश्वभारती सोसायटी द्वारा दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान है।

डॉ लुनिया को यह पुरस्कार सम्मान अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के पावन सान्निध्य में 31 अक्टूबर 2022 को प्रदान किया जायेगा ।

डॉ लुनिया भारत सरकार के विज्ञान व प्रोधोगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मन्त्रालय की संयुक्त हिन्दी सलाहकार समिति की सदस्या एवं अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मन्त्री है।

जानीमानी साहित्यकार डॉ. लुनिया ने उपन्यास, नाटक आदि विधाओं में अनेक लोकोपयोगी पुस्तकें लिखी हैं जिनमें सामयिक समस्याओं के सटीक समाधान के रूप में अणुव्रत दर्शन को व्यापक रुप में प्रस्तुत किया गया है।

मूल रूप से चाडवास (राजस्थान) की निवासी, डॉ लुनिया दिल्ली प्रवासी डॉ.धनपत लुनिया की धर्मपत्नि एवं स्व. सोहनलाल जी टमकू देवी लुनिया की पुत्रवधु तथा सरदारशहर, नेपाल के श्रद्धानिष्ठ श्रावक स्व.जतनलाल बोथरा की सुपुत्री हैं।