मोहित त्यागी
- हमें खुशी है कि हमारे आग्रह पर इस बार मनोज तिवारी जी केवट के रूप में प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण जी को अपनी मधुर वाणी से गीतों के साथ नैयां को पार लगाते नजर आयेंगे – अर्जुन कुमार
- मेरा सौभाग्य है कि बचपन से ही में अपने गांव की रामलीला से जुड़ा रहा और यह परम्परा आज भी जारी है – मनोज तिवारी
नई दिल्ली : विश्व विख्यात लव कुश रामलीला कमेटी लालकिला मैदान के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंच पर एक्टर, सिंगर, सांसद मनोज तिवारी केवट का किरदार निभायेंगे। पिछले कई वर्षों से मनोज तिवारी हमारे लव कुश रामलीला मंच पर अनेक किरदार निभातें आये हैं हमें खुशी है कि हमारे आग्रह पर इस बार मनोज तिवारी जी केवट के रूप में प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण जी को अपनी मधुर वाणी से गीतों के साथ नैयां को पार लगाते नजर आयेंगे। इस दृश्य को ओर अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए कमेटी नई तकनीकें ए-आई और कम्प्यूटर ग्राफिक्स, एनीमेशन, डिजिटल, हाईटक, उडी मेपिंग, विजुअल इफेक्ट, 8 ट्रेक डिजिटल साउण्ड सिस्टम का प्रयोग करेगी ।
अर्जुन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभियान के अन्तर्गत एक पौधा मां के नाम लगाने के उद्देश्य से इस बार लव कुश रामलीला कमेटी ने लीला के निमंत्रण पत्रों में घर-घर राम, घर-घर तुलसी प्रकाशित किया है एवं Gen Z को अपनी संस्कृति की ओर आकृषित करने के लिए 5100 तुलसी के पौधे Gen Z को दिए जायेंगे। दशहरा पर्व के अवसर पर एक लाख दीपों से रामजी की आकृति बनायी जायेंगी ।
इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूँ कि मुझे गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी प्रभु श्रीराम की सेवा करने का अवसर प्रदान किया । इस वर्ष में रामलीला में केवट का किरदार निभा रहा हूँ अपने इस किरदार को और जीवंत करने के लिए मैं पूरी लग्न एवं समर्पित भाव से करूंगा, मैं पिछले वर्षों में रामलीला मंच पर परशुराम, अंगद आदि किरदार निभा चुका हूँ। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि बचपन से ही में अपने गांव की रामलीला से जुड़ा रहा और यह परम्परा आज भी जारी है।
लव कुश रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने कहा कि इस बार रामलीला मंचन 11 से 21 अक्तूबर 2026 तक सम्पन्न होगा एवं दशहरा पर्व 20 अक्तूबर 2026 को मनाया जायेगा। 9 अक्तूबर को लीला स्थल पर लव कुश रामलीला एवं अन्तर्राष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के तत्वावधान में दिल्ली एनसीआर के स्कूली छात्र-छात्रों द्वारा सम्पूर्ण रामायण की प्रस्तुति की जायेगी।
कमेटी के चेयरमैन पवन गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन ने बताया 11 अक्तूबर को वृंदावन, मथुरा एवं दिल्ली के विद्वान पंडितों द्वारा पूरे मंत्रोच्चार, विधि विधान के साथ गणेश पूजन माननीय श्री ओम बिरला के कर कमलों द्वारा होने के पश्चात् प्रभु श्री राम की लीला का मंचन का शुभारंभ होगा, 21 अक्तूबर को भरत मिलाप और प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला मंचन सम्पन्न होगा।
प्रेस वार्ता में सतीश लोहिया, सौरव गुप्ता, अखिल सिंहल, गौरव गुप्ता, गौरव सुरी, संदीप भूटानी, प्रवीण गोयल, मानसी अरोड़ा, देवेन्द्र नागर, प्रवीण सिंहल, वीरू सिंधी, अतुल गुप्ता, राजेश वर्मा, अजय बंसल, लोकेश बंसल, राजकुमार कश्यप, नरेन्द्र कुमार, अशोक कटारिया आदि उपस्थिति रहें।





