‘श्रीति वाटिका’ के सौंदर्यीकरण कार्यों के पूर्ण होने पर पार्षद सतेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन

Councillor Satendra Chaudhary inaugurated ‘Shriti Vatika’ following the completion of its beautification work

रविवार दिल्ली नेटवर्क

पार्क की सभी सुविधाओं (जिम, घास का मैदान आदि) का नियमित रूप से भरपूर उपयोग करें और उनकी सुरक्षा और रखरखाव का भी ध्यान रखें – सतेंद्र चौधरी

वसुंधरा, गाजियाबाद : वसुंधरा के सेक्टर 5 में स्थित ‘श्रीति वाटिका’ के सौंदर्यीकरण कार्यों के पूर्ण होने के बाद 4 अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय पार्षद सतेंद्र चौधरी ने उद्घाटन किया गया। पार्षद सतेंद्र चौधरी ने ‘श्रीति वाटिका’ में घास नए सिरे से लगाई गई है और नई सबमर्सिबल पंप भी लगाई गई है। यहां आपको बता दें कि इस पार्क का ‘श्रीति वाटिका’ नामकरण प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 9 मार्च 2025 को कॉलोनी की होनहार बिटिया श्रीति के नाम पर किया था। पार्षद सतेंद्र चौधरी ने आज नई सबमर्सिबल पंप से नई घास की प्रतीकात्मक तौर पर सिंचाई करके नई सुविधाओं का उद्घाटन किया और कॉलोनी के निवासियों से आग्रह किया कि पार्क की सभी सुविधाओं (जिम, घास का मैदान आदि) का नियमित रूप से भरपूर उपयोग करें और उनकी सुरक्षा और रखरखाव का भी ध्यान रखें। कॉलोनी की ओर से यहां के बुजुर्ग मूलचंद शर्मा ने पार्षद सतेंद्र चौधरी का स्वागत व आभार व्यक्त किया और सुरेंद्र चौधरी ने सभी का धन्यवाद किया।