फिलिप्स की तेज पारी भी न्यूजीलैंड के काम न आई
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : संजू सैमसन के आतिशी अर्द्धशतक और नमन धीर की 15 गेंदों पर दो छक्कों और पांच चौकों की मदद से अविजित 42 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को पहले टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बृहस्पतिवार को क्राइस्टचर्च में बेहद रोमांचक संघर्ष में दो गेंदों के बाकी रहते चार विकेट से हरा कर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। भारत ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने सामने रखे सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए यह जीत दर्ज की। ग्लेन फिलिप्स की मात्र 40 गेंदसें पर तीन छक्कों और आठ चौकों की मदद से 82 रन की पारी भी न्यूजीलैंड के काम नहीं आई
ग्लेन फिलिप्स(82 रन, 40 गेंद,3 छक्के, 8 चौके) के तूफानी अर्द्बशतक और बेवन जेकॉब्स (31 रन, 16 गेंद, तीन छक्कों) की चौथे विकेट की 73 रन तथा टिम सिरफिट (24 रन, 17 गेद, एक छक्का, 3 चौके) और फिन एलन (45 रन, 24 गेंद, 2 छ्क्के, 5 चौके) की सलामी जोड़ी की पांच ओवर में 49 रन की भागीदारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राइस्टचर्च में निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर बनाया। चार बरस के बाद भारत की टी 20 अंतर्राष्ट्रीय टीम में वापसी करने वाले स्विंग के उस्ताद भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और बाएं हाथ के स्पिन अक्षर पटेल सहित सभी ने करीब साढ़े 11 रन की प्रति ओवर की औसत से रन दिए जबकि रफ्तार सौदागर मयंक यादव और नीतिश रेड्डी ने दस रन प्रति ओवर की दर से रन दिए। भारत के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव व अर्शदीप सिंह ने तथा बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने एक एक विकेट चटकाया।
जवाब में मैन ऑफ द’ मैच सैमसन (67 रन, 33 गेंद, चार छक्के, आठ चौके) व अभिषेक अभिषेक शर्मा (29 दन, 12 गेंद , 2 छक्के, तीन चौके) की सलामी जोड़ी की 5.5 ओवर में 93 रन की भागीदारी और कप्तान श्रेयस अय्यर (42 रन, 28 गेंद, एक चौका, 2 छक्के) की अक्षर पटेल (24 रन, 14 गेंद, एक छक्का, , तीन चौके) के साथ पांचवें विकेट की 45 और नमन धीर (अविजित 42 रन, 15 गेंद, दो छक्के व पांच चौकों ) के साथ छठे विकेट की 43 रन की भागीदारी की बदौलत भारत ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 230 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवैल (2/37) और कप्तान बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर(2/39) न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे।अभिषेक के रूप में पहला विकेट छठे ओवर में 93 रन पर गंवाने के बाद उन सहित 29 रन के भीतर भारत चार विकेट गंवा कुछ संकट में पड़ा लेकिन ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर व अक्षर पटेल का अनुभव और नमन धीर का जोश काम आया। नमन धीर ने तेज गेंदबाज एडम मिलने की गेंद शॉर्ट गेंद को फाइन लेग के उपर से उड़ा कर भारत को शानदार अंदाज में जीत दिलाई। अभिषेक शर्मा ने पारी का आक्रामक अंदाज में आगाज किया। अभिषेक शर्मा (29)पारी के छठे और ऑफ स्पिनर माइकल ब्रेसवेल की मिडल व लेग स्टंप पर गेंद को कट करने की कोशिश में एडम मिल्ने के शॉर्ट थर्डमैन पर कैच थमा दिया और भारत ने पहला विकेट पॉवर प्ले के छठे और आखिरी ओवर में 93 रन पर खोया। आक्रामक अंदाज में खेल रहे संजू सैमसन (67) न्यूजीलैंड के कप्तान बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनर के पहले ओवर की आखिरी गेंद को कट करने की कोशिश में बोल्ड हो गए और भारत ने दूसरा विकेट नौवें ओवर में 115 रन पर खो दिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज उपकप्तान तिलक वर्मा (6 रन, 11 गेंद) ने ब्रेसवेल की गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर फर्गुसन को कैच थमा दिया और इशान किशन (1रन, 3 गेंद) ने न्यूजीलैंड के कप्तान मचेल सेंटनर की गेंद पर लंबा शॉट लगाने पर लॉन्ग ऑन पर फिन एलन को कैच थमा दिया और भारत ने चौथा विकेट पारी के 11 वें ओवर में 122 रन पर खोया। भारत के बाएं हाथ के दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के स्पिनरों की गेंद को बाउंड्री के उपर उड़ाने के फेर में आउट हुए। अक्षर पटेल (24 रन, 14 गेंद, एक छक्का, , तीन चौके)ने दूसरे स्पेल के गेंदबाजी के लिए लौटे लॉकी फर्गुसन की धीमी गेंद पर पारी के 15 वें ओवर में कॉनवे को कैच थमा दिया और भारत ने पांचवां विकेट 167 रन पर खो दिया। अक्षर ने आउट होने से पूर्व पांचवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। श्रेयस अय्यर(42 ) पारी के अंतिम पूर्व ओवर में एडम मिलने के तीसरे और पारी के अंतिम पूर्व ओवर की पहली गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में एक्सट्रा कवर मशं बदलख खिलाड़ी डेवॉन कॉनवे को कैच थमा कर आउट हुए और भारत ने छठा विकेट 210 रन पर खोया।
इससे पहले सलामी बल्लेबाज टिम सिरफिट (24 ) ने भारत के रफ्तार के सौदागर मयंक यादव के पहले और पारी के पाचवें ओवर की बेहद तेज रफ्तार अपने पहले ओवर की आखिरी ऑफ स्टंप पर पड़ कर बाहर निकलती गेंद को कवर के उपर से उड़ाने की कोशिश में विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमाया और न्यूजीलैंड ने पहला विकेट 49 रन पर खोया। विस्फोटक अंदाज में खेल रहे फिन एलन (45) ने बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की ऑफ स्टंप पर सीधी रही गेंद को कट करने की कोशिश में तिलक वर्मा को लॉन्ग ऑफ पर कैच थमा दिया और न्यूजीलैंड ने दूसा विकेट 80 रन पर खो दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप के तीसरे और पारी के 13 वें ओवर की पहली कोण बनाती गेंद को उड़ाने की कोशिश में भुवनेश्वर कुमार को शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच दिया और न्यूजीलैंड ने तीसरा विकेट 122 पर खोया। ग्लेन फिलिप्स ने अपनी पारी में कंधों का इस्तेमाल कर दमदार पुल शॉट खेले। बेवन जैकब्स ने भारत के तीनों तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार और मयंक यादव की गेंदों पर एक एक छक्का जड़ा और तेज रन दौड़ने के फेर में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह द्वारा पारी के 18 वें ओवर की तीसरी गेंद पर रनआउट हो गए और न्यूजीलैंड ने अपनी पारी का चौथा व आखिरी विकेट 195 रन पर खोया।
संजू व अभिषेक की सलामी जोड़ी ने मजबूत आधार दिया: श्रेयस अय्यर
कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत की जीत पर कहा,‘ हमें जेट लेग को भुलाना होगा। जब हमने गेंदबाजी तो पिच कुछ धीमी थी और हमने थोड़ा आगे गेंदबाजी की। फिर ओस गिरने लगी तो गेंद बढ़िया ढंग से बल्ले पर आने लगी ।जब आप 220 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा कर रहे तो तो छह ओवर में 85 रन बना एक बेहतरीन शुरुआत थी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की हमारी सलामी जोड़ी बहुत अनुभवी है और हमें इन दोनों को उनकी जिम्मेदारी बताने की जरूरत नहीं है। बेशक यह हर दिन नहीं होता। जब हमारी सलामी जोड़ी रंग में होती तो फिर उन्होंने हमें मजबूत आधार दिया और टीम में बाकी हम सभी ने पारी को संभाला और मैच जीतने में सभल रहे। जहां तक नमन धीर की बात है वह हमें बहुत विकल्प दृते हैं। मैं निजी तौर पर उनके धैर्य का कायल और उन्होंने वाकई गजब की पारी खेली।’
संजू व अभिषेक की सलामी जोड़ी ने मजबूत आधार दिया: श्रेयस अय्यर
कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत की जीत पर कहा,‘ हमें जेट लेग को भुलाना होगा। जब हमने गेंदबाजी तो पिच कुछ धीमी थी और हमने थोड़ा आगे गेंदबाजी की। फिर ओस गिरने लगी तो गेंद बढ़िया ढंग से बल्ले पर आने लगी ।जब आप 220 रन से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा कर रहे तो तो छह ओवर में 85 रन बना एक बेहतरीन शुरुआत थी। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की हमारी सलामी जोड़ी बहुत अनुभवी है और हमें इन दोनों को उनकी जिम्मेदारी बताने की जरूरत नहीं है। बेशक यह हर दिन नहीं होता। जब हमारी सलामी जोड़ी रंग में होती तो फिर उन्होंने हमें मजबूत आधार दिया और टीम में बाकी हम सभी ने पारी को संभाला और मैच जीतने में सभल रहे। जहां तक नमन धीर की बात है वह हमें बहुत विकल्प दृते हैं। मैं निजी तौर पर उनके धैर्य का कायल और उन्होंने वाकई गजब की पारी खेली।’
टीम की जीत में योगदान करना वाकई बढ़िया रहा : संजू
मैन ऑफ द’ मैच भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा,‘ वाकई बहुत बढ़िया महसूस कर रहा। अपनी टीम की जीत में योगदान करना वाकई बढ़िया रहा। मेरी अपने सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा से बातचीत होती है। हम बस गेंद को देखकर उस पर जमकर प्रहार करते हैं। जब हम बल्लेबाजी के लिए उतरे तो तब पिच पर गेंद बहुत स्विंग हो रही थी। गेंद पिच होने के बाद बल्ले पर आ रही थी।





