छठ महापर्व का समापन सूर्यदेव को अर्घ्य के साथ

Chhath festival ends with Arghya to Sun God

छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है : धामी

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
उन्होंने इस पावन अवसर पर छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। साथ ही, बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। यह पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति सम्मान, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।