विश्व हिंदू महासंघ का “श्री कृष्ण जन्मभूमि” को अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन वृंदावन में संपन्न

Three-day provincial convention of Vishwa Hindu Mahasangh held in Vrindavan to free the "Shri Krishna Janmabhoomi" from encroachment.

  • दीपक कुमार त्यागी
  • सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि “अयोध्या प्रतिज्ञा पूरी है हरि मथुरा में क्यूं देरी है ? कन्हैया और नदी अब नहीं रहेंगे बंदी।”
  • श्री कृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु तन मन धन से समर्पण – मनोज नागर

दिल्ली : विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन वृंदावन में धूमधाम से संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, धर्माचार्य अध्यक्ष डॉक्टर हरिओम पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष शरद परमार एवं क्षेत्रीय महामंत्री राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में स्वामी हरिदास प्रेक्षाग्रह वृंदावन मथुरा में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज नागर अपनी टीम को साथ लेकर के पहुंचे‌। कार्यक्रम की शुरुआत आगरा कुबेरपुर से 300 गाड़ियों के साथ रैली निकालकर के वृंदावन, मथुरा कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संत सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में गाजियाबाद जिला अध्यक्ष मनोज नागर को गोरक्ष सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया एवं प्रदेश के टॉप 2 जिला अध्यक्ष के रूप में भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के अन्य जिलों से आए हुए एवं गाजियाबाद से आए हुए पदाधिकारी एवं सदस्यों का राजेंद्र शर्मा ने तलवार व फरसा भेंट कर सभी को सम्मानित किया। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हुई अयोध्या प्रतिज्ञा पूरी है हरि मथुरा में क्यूं देरी है ? कन्हैया और नदी अब नहीं रहेंगे बंदी। गाजियाबाद जिला अध्यक्ष मनोज नागर ने श्री कृष्ण जन्मभूमि अतिक्रमण मुक्त करवाने हेतु तन मन धन से साथ लगने का वादा किया। जिला गाजियाबाद से काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिसमें प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, प्रदेश मंत्री सुरेश चंद्र शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, समाजसेवी राजेश पाठक, कृष्ण कुमार महाराज, आर पी सिंह राघव, सतीश भाटी, रौताश सिंह चौहान, अनुज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, आशीष सिंह, अंशुल कुमार, संजय भटनागर, रेनू सिंह, प्रियंका शर्मा, मंजू देवी, राधा सिंह चौहान, भरत सिंह, राकेश तोमर, कालीचरण वर्मा आदि उपस्थित रहे।