अब रात में भी जगमगायेंगा चित्तौड़गढ़ दुर्ग : सांसद जोशी के प्रस्ताव को संस्कृति मंत्रालय के द्वारा मिली सैद्धान्तिक स्वीकृति

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : विश्व विरासत सूची में शामिल राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, चित्तौड़गढ़ दुर्ग अब रात्रि के समय भी जगमगाता रहेगा। इसके लिए पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग तथा संस्कृति मंत्रालय ने चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी के माध्यम से जिला प्रशासन चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर लाईटींग के लिए प्रेषित किए गए प्रस्ताव को सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ दुर्ग केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय के भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग के अन्तर्गत आया है ।

सांसद जोशी ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत विरासत परिपथ में दुर्ग की प्राचीर तथा अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों पर रात्रिकाल में उजाले के लिये लाईटें लगाने के लिए आर.टी.डी.सी. को कार्यकारी ऐजेसीं बनाया गया था, लेकिन कतिपय कारणों से यह कार्य नही किया जा सका।

नई दिल्ली में पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग तथा संस्कृति मंत्रालय के समक्ष मंगलवार को चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन के दुर्ग पर लाईटें लगाने का प्रस्ताव के लिये प्रस्तुत प्रजेन्टेशन को संस्कृति मंत्रालय ने सैद्धान्तिक रूप से स्वीकृत कर लिया गया हैं।

सांसद में उम्मीद ज़ाहिर की है कि इस प्रस्ताव की स्वीकृति के पश्चात अब जल्द ही विश्व विरासत में शामिल चित्तौड़गढ़ दुर्ग रात्रि में जगमगाता रहेगा जिससे यहॉ पर पर्यटन में वृद्धि होगी।

सांसद जोशी ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर लाईटों की सैद्धान्तिक स्वीकृति के लिये सहयोग प्रदान करने के लिए केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त किया है।