दिल्ली सरकार ने विधायक संजीव झा को नगर निगम के लिए नॉमिनेट किया

रविवार दिल्ली नेटवर्क

नई दिल्ली : विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दिल्ली नगर निगम में प्रतिनिधित्व के लिए बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा को नामांकित किया है। संजीव झा के साथ 13 अन्य विधायक भी दिल्ली नगर निगम के लिए नामांकित हुए हैं। जिनमें एक विधायक भारतीय जनता पार्टी से भी शामिल है। गौरतलब है कि आगामी 6 जनवरी को दिल्ली नगर निगम के महापौर का चुनाव होगा। जिसमें विधायक संजीव झा सहित अन्य 13 विधायक वोटिंग करेंगे। 250 सीटों वाली दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के 134 निगम पार्षद है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 104 सीटों पर जीती है। इसके अलावा दिल्ली से राज्यसभा के 3 सदस्य, लोकसभा के 07 सदस्य, उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 एंडरमैन (मनोनीत निगम पार्षद) भी मेयर पद के लिए चुनाव में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी ने नवनिर्वाचित निगम पार्षद डॉक्टर शैलीओबरॉय को मेयर पद के लिए नामांकित किया है और उनका जीतना लगभग तय है।