रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : नाबार्ड के उत्तराखण्ड क्षेत्रीय कार्यालय में नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग किया। उन्होंने नाबार्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में “ग्रामीण वित्तीय संस्थाओं द्वारा जमीनी स्तर पर ऋण प्रवाह में वृद्धि” विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। किसानों, स्वयं सहायता समूहों, सहकारी संस्थाओं, ग्रामीण उद्यमियों एवं आजीविका से जुड़े हितग्राहियों तक सरल, सुलभ और समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. रावत ने कहा कि नाबार्ड द्वारा ग्रामीण विकास, कृषि, सहकारिता एवं वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य राष्ट्र के समावेशी विकास को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। विश्वास है कि सरकार एवं नाबार्ड के समन्वित प्रयासों से उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तीकरण को और अधिक गति मिलेगी।





