ओ पी उनियाल
देहरादून : एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था, हल्द्वानी ने सम्पूर्ण भारत में दूसरी मंजिल से ज्यादा की ऊंचाई पर और बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने व एक से दो मंजिल तक की ऊंचाई में कोचिंग सेंटर खोलने का नियम बनाए जाने की मांग को लेकर हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कोचिंग सेंटरों के द्वारा की जा रही नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हादसों में बहुत से छात्रों को बेवजह में अपनी जान गंवानी पड़ रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ चिंता का विषय है इसलिए संस्था ने भारत सरकार से यह माँग की है। ज्ञापन देने वालों में संस्था सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मनीषा आर्या, कल्पना भंडारी, अलका टंडन, सुनीता तिवारी, रोहतास प्रजापति, योगेश कश्यप, मोनिका आर्या, खुशी नागर, जानकी कश्यप, सूरज मिस्त्री, नमन तिवारी, दीपक कुमार, सुशील राय, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।





