रविवार दिल्ली नेटवर्क
देहरादून : विद्यालयी शिक्षा महानिदेशालय स्थित समग्र शिक्षा सभागार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, जिसमे विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने को डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी क्लासेस एवं स्मार्ट क्लास से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने को कहा।
इसके अतिरिक्त, माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में शिक्षकों की वरिष्ठता संबंधी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए शिक्षकों की डीपीसी के प्रस्ताव राज्य लोक सेवा आयोग को तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण किया जा सके।
उन्होंने बैठक में शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया को भी पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।





