कुशल भारत ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है – जयंत चौधरी

A skilled India is the strongest foundation for a developed India – Jayant Chaudhary

दीपक कुमार त्यागी

नई दिल्ली : विश्व युवा कौशल दिवस तथा स्किल इंडिया मिशन के सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने देशभर से आए युवाओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, प्रशिक्षण साझेदारों, स्किलिंग संस्थानों एवं विभिन्न हितधारकों के साथ सहभागिता करते हुए कौशल विकास की परिवर्तनकारी शक्ति का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में विकसित भारत के निर्माण में कौशल विकास की भूमिका, युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर, उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण तथा भारत की वैश्विक कौशल पहचान को और सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि “कुशल भारत ही विकसित भारत की सबसे मजबूत आधारशिला है। जब देश का युवा आधुनिक कौशल से सशक्त होगा, तभी भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। कौशल विकास केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि नवाचार, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी साधन है।”

जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा भविष्य-उन्मुख स्किलिंग इकोसिस्टम तैयार करना है, जो युवाओं को बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करे और भारत को विश्व की स्किल कैपिटल के रूप में स्थापित करे। कार्यक्रम का समापन “कुशल भारत – विकसित भारत” के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने देश के युवाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।